महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: बृजमनगंज के विजय सलही चौराहे पर ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, चालक फरार बृजमनगंज, महराजगंज (MRJ News 24): बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजय सलही चौराहे पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से विजय सलही चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की जांच भी कर रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश में जुटी है। बृजमनगंज थाना प्रभारी मदन मिश्रा ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है और अभी दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को कब्जे में लेकर जरूरी विधिक कार्रवाई की जा रही है। महराजगंज की हर खबर के लिए जुड़े रहें MRJ News 24 के साथ। Post navigation NHM Karmchari Gyapan Maharajganj: नियमितीकरण की मांग महराजगंज: करमही के एस.एस. इंटर कॉलेज में टॉपर्स का सम्मान