महराजगंज में भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा: पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर निकली संकल्प सभा, गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे

महराजगंज (PNN Live): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को नवीन मंडी परिसर से विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

पीएम मोदी और नितिन नवीन के संबोधन के बाद रवाना हुई यात्रा

संकल्प सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लाइव संबोधन सुना गया। इसके बाद जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल और पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह समेत अन्य नेताओं की अगुवाई में यात्रा रवाना हुई। ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

सक्सेना तिराहे पर स्थापित हुए सेवा ज्योति कलश

यात्रा सक्सेना तिराहे पहुंची, जहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से लाए गए सेवा ज्योति कलश स्थापित किए गए। कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

“सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की प्रेरक यात्रा”

जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की प्रेरणादायी यात्रा है। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और जय मंगल कन्नौजिया ने भी उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

ये रहे यात्रा में शामिल

यात्रा में परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, चौक चेयरमैन प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया, निचलौल चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया, घुघली चेयरमैन संतोष जायसवाल, पनियरा चेयरमैन उमेश चन्द जायसवाल, फरेंदा चेयरमैन राजेश जायसवाल, सिसवा चेयरमैन गिरिजेश जायसवाल और बृजमनगंज चेयरमैन राकेश जायसवाल शामिल रहे। इनके अलावा प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. विवेक गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, राम हरख गुप्ता, प्रमुख वेद शुक्ला, प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, नरेंद्र खरवार, विवेका पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, डॉ. फरीदा ईरम, प्रदीप उपाध्याय, शैलेश पाण्डेय, प्रभाकर द्विवेदी, मधुर सिंह, बब्लू यादव, बैजनाथ पटेल, ठाकुर रौनियार, आकाश गुप्ता, लालचंद्र चौधरी, राजेंद्र पटेल, वंदना तिवारी, प्रज्ञा मिश्रा, ऋतु गुप्ता, अर्चना देवी और आशा देवी सहित मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *