महराजगंज। एस.एस. इंटर कॉलेज, करमही में तिमाही परीक्षा (Quarterly Examination) 2026 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रतिभा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र और उप-प्रधानाचार्य आदित्य कुमार पाण्डे सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में भी चमके छात्र

‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की अमृता गुप्ता ने भाषण प्रतियोगिता और काजल चौहान ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सिसवा बाजार में आयोजित हुई थी।

विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *