सिसवा के सबया में बिजली विभाग का चेकिंग अभियान: 55 बकायेदारों के कनेक्शन कटे, पांच पर बिजली चोरी की FIR

सिसवा, महराजगंज (PNN Live): सिसवा नगरपालिका क्षेत्र के सरदार पटेल नगर स्थित सबया में गुरुवार को बिजली विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 55 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए और बिजली चोरी के आरोप में पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। विभाग की टीम के अचानक पहुंचने से उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मच गई।

घरों और प्रतिष्ठानों में हुई जांच

टीम ने घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली कनेक्शनों की जांच की और बकाया बिल व बिजली चोरी से जुड़े मामलों की पड़ताल की। अभियान की अगुवाई सिसवा विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी तुषार सिंह और अवर अभियंता सत्यम गोंड ने की।

55 कनेक्शन कटे, पांच पर FIR

लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। कार्रवाई के बाद बकायेदारों में हड़कंप रहा। जांच में बिजली चोरी के मामले भी पकड़े गए, जिस पर विभाग ने पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

2.85 लाख रुपये की राजस्व वसूली

अभियान के दौरान विभाग ने बकाया राजस्व की वसूली पर भी जोर दिया। कुल 2 लाख 85 हजार रुपये की वसूली की गई।

अधिकारियों की अपील: समय से भरें बिल

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और बिजली चोरी से बचने की अपील की है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने और बकाया राजस्व की वसूली के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई को लेकर इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही।

अभियान में ये कर्मचारी रहे मौजूद

चेकिंग अभियान में विद्युत कर्मचारी अजय, भग्गन, जमील, शिवनाथ, सन्नी, विनोद, बबलू, पीयूष सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *