Art has the power to transform a room, turning an ordinary space into a personal and visually engaging environment. Styling your home with art as the focal point emphasizes creativity, personality, and balance. By highlighting key pieces, arranging them thoughtfully, and complementing them with decor, you can make art the centerpiece of your interiors without overwhelming the space. This post explores strategies for using art as the focal point in home styling, combining design principles with practical tips. लखनऊ में 50 AI स्टार्टअप को मदद देगी यूपी सरकार, HCLTech आईटी सिटी का दूसरा चरण शुरू, 500 करोड़ का निवेश लखनऊ (MRJ News 24): उत्तर प्रदेश सरकार अगले पांच साल में लखनऊ में कम से कम 50 विश्वस्तरीय AI स्टार्टअप खड़े करने में मदद करेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में HCLTech कैंपस की 10वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में की। इसी मौके पर उन्होंने HCLTech आईटी सिटी लखनऊ के दूसरे चरण (फेज-2) की शुरुआत भी की। लखनऊ को AI हब बनाने की तैयारी मुख्यमंत्री ने HCLTech से अपील की कि वह लखनऊ में AI इनोवेशन इकोसिस्टम बनाने और स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में राज्य सरकार का साथ दे। सरकार की योजना लखनऊ को सिर्फ आईटी सेवाओं का केंद्र नहीं, बल्कि AI, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी और डीप टेक का हब बनाने की है। आईटी सिटी फेज-2: करीब 500 करोड़ का निवेश HCLTech आईटी सिटी लखनऊ के दूसरे चरण में करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह विस्तार लगभग 20 एकड़ में करीब 9.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में होगा। इसमें करीब 5,000 सीटों की क्षमता वाली नई आईटी बिल्डिंग, मल्टीलेवल पार्किंग और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। इस परियोजना से लगभग 6,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। 1,000 छात्रों को मिलेगी AI ट्रेनिंग HCLTech की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश HCL ग्रुप की कर्मभूमि और घर है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में निवेश कंपनी के इस विश्वास को दिखाता है कि जरूरी बुनियादी ढांचा और अवसर मिलने पर बड़े महानगरों के बाहर भी वैश्विक स्तर की तकनीकी क्षमता और प्रतिभा तैयार की जा सकती है। उन्होंने स्थानीय कॉलेजों के 1,000 छात्रों के लिए AI ट्रेनिंग प्रोग्राम की भी घोषणा की। यूपी में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश का आईटी और आईटीईएस निर्यात 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जो एक दशक पहले करीब 12,000 से 15,000 करोड़ रुपये था। सरकार ने अगले चार साल में इसे 2.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात भी करीब 3,800 करोड़ रुपये से बढ़कर 45,000 करोड़ रुपये हो गया है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक इसे 2 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का है। किन शहरों में हैं आईटी पार्क? वर्तमान में लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ और आगरा में आईटी पार्क संचालित हैं। वाराणसी, बरेली, कानपुर और गोरखपुर में नए आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं। नई स्टार्टअप पॉलिसी के तहत लखनऊ और नोएडा को डीप-टेक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही लखनऊ में AI सिटी और व्यापक AI इकोसिस्टम बनाने की कोशिश भी जारी है। HCL फाउंडेशन के सामाजिक कार्य मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में HCL के सामाजिक विकास कार्यों का भी जिक्र किया। बीते एक दशक में HCL फाउंडेशन के कार्यक्रम 3,000 से ज्यादा गांवों के 50 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचे हैं। इनमें ग्रामीण आजीविका, शिक्षा और सामुदायिक विकास की पहलें शामिल हैं। आईटी सिटी के दूसरे चरण और प्रस्तावित AI स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रदेश में तकनीकी निवेश आकर्षित करने, प्रतिभा को मजबूत करने और लखनऊ को उभरती तकनीकों के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है। महराजगंज और उत्तर प्रदेश की हर खबर के लिए जुड़े रहें MRJ News 24 के साथ। Post navigation Paniyara Vidhayak Rahat Anudan: मृत दंपती के बच्चों को 8 लाख का चेक | MRJ News 24